उत्तर प्रदेशखेलटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

●राज्य स्तरीय मिनीबाल क्रीडा प्रतियोगिता में जनपद के बच्चें हुए चयनित – ● बच्चों ने प्रदेश में जनपद का फहराया परचम

(ललितपुर) 36 वीं राज्य स्तरीय मिनीबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के अयोध्या के डॉ० भीमराव अंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रीड़ा स्थल प्रयागराज रोड धाभासेमर अयोध्या में आयोजित की गई।जिसमें झांसी मंडल के जनपद ललितपुर से लगभग 90 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह,बीईओ महरौनी राजकुमार पुरोहित,
बीईओ तालबेहट समर सिंह,बीईओ मडावरा नरेश रावत,बीईओ बार शैलजा व्यास,बीईओ बिरधा गौरव शुक्ला,बीईओ जखौरा भुवनेन्दु अरजरिया,प्रशांत राजपूत,गौरव त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिभागियों को रवाना किया गया।

जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन ने बताया कि
प्रदेश स्तरीय मिनीबाल क्रीडा प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सौ एवं दो सौ मीटर दौड प्रतियोगिता में जनपद ललितपुर के विकास खंड बार के उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर के छात्र
सुमित ने तृतीय स्थान एवं प्रदेश स्तरीय बालिका वर्ग लम्बीकूद प्रतियोगिता में अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विकास खंड बिरधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय जीरोंन की अनन्या ने कुश्ती में द्वितीय व जूडों में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूडों में यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर की छात्राओं ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़वा के छात्रों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाकर जनपद का नाम रोशन किया ।इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में बच्चों को प्रतिभाग कराने वाली टीमों के साथ कमलाकांत राही,रियाज अहमद, जगदीश परिहार,राजेश कुमार,हेमंत भौंडेले,
रामसिंह बुंदेला,हरप्रसाद,सुधीर जैन,सपना जैन, शबनम निशा के सहयोग में इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके जनपद का नाम रोशन किया।जनपदीय टीम में विशाल गुप्ता,विक्रम सिंह,विश्वेंद्र यादव सम्मिलित रहे।

●यह बोले बच्चे●

01-विकास खंड बार के उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर की छात्रा अंजली का कहना है कि मैंने विद्यालय स्तर से,संकुल,ब्लॉक,जनपद व मंडल एवं प्रदेश स्तर पर परचम फहराया है।यह सब मेरे विद्यालय के गुरूजनों की प्रेरणा से ही संभव हो पाया है। मैं अपने गुरूजनों का धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।

छात्रा-अंजली

02- छात्र सुमित का कहना है कि मैंने प्रदेश स्तर पर जनपद ललितपुर का परचम फहराया है।मैं आगे भी जनपद का नाम प्रदेश में नाम रोशन करूंगा।
छात्र – सुमित

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button