जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

संम्पदा एकडमी का मुनि श्री के सानिध्य में हुआ शिलान्यास

ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में नेशनल हाईवे पर उच्चशिक्षा हेतु शिक्षा एकडमी का शिलान्यास हुआ जिसको सम्बोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में पिछडेपन को दूर करने के लिए जैन समाज ने जो कदम उठाया है इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।

सायंकाल रोडा ग्राम में नवीन जिनालय के शुभारम्भ के उपरान्त सायंकाल प्रतिष्ठाचार्य वालव्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश के मार्गदर्शन एवं मुनि श्री के आशीर्वाद से नौहरकलों परिवार के पवन जैन के पुत्र प्रतीक जैन द्वारा 22 हजार वर्गमीटर भूखण्ड शिक्षा के लिए समर्पित किया जिसका शिलान्यास परिवारजनों द्वारा किया गया। मुनि श्री के सम्मुख सम्पदा एकडमी नामकरण हुआ जिसमें प्रशासनिक उच्च शिक्षा के लिए आईएएस आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों हेतु चयनित प्रतिभागी रहेंगे। मुनि श्री ने ससंघ रात्रिकालीन प्रवास के उपरान्त प्रातःकाल ज्ञानोदय तीर्थ के लिए विहार किया जहां जैन समाज के श्रद्धालुओं ने अगुवाई की और मुनि श्री के सानिध्य में अभिषेक शान्तिधारा की मांगलिक कियाए पुर्याजक परिवारों द्वारा की गई। मुनि सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुर्ष्याजन मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र सर्राफ को मिला।

इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, शीलचंद अनौरा सौरभ जैन सीए राजेन्द्र जैन थनवारा, अनिल जैन अंचल, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, अक्षय अलया, प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू,अजय जैन साइकिल, मनोज जैन बबीना, मुन्नालाल जैन अभिलाषा, अजित जैन खजुरिया, अमित सराफ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button