उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डभ्रष्टाचारमहरौनीललितपुर

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से पानी की बर्बादी, चेम्बर बना बच्चों का ‘स्विमिंग पूल’

महरौनी, ललितपुर।
सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लापरवाही सामने आ रही है। महरौनी विकासखंड की ग्राम पंचायत मिदरवाहा में पाइपलाइन के चेम्बर से लगातार भारी मात्रा में पानी रिस रहा है, जिससे पानी की बर्बादी हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन के चेम्बर में काफी समय से लीकेज बना हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। चेम्बर से लगातार निकल रहे पानी के कारण वहां गड्ढेनुमा जगह में पानी भर गया है, जो आसपास के ग्रामीण बच्चों के लिए मानो स्विमिंग पूल बन गया है। बच्चे उसी पानी में नहाते और खेलते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर जहां सरकार जल संरक्षण और जल बचाने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर विभागीय लापरवाही के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी यूं ही बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे जल संरक्षण के प्रयासों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन के चेम्बर में हो रहे लीकेज को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका भी समाप्त हो सके।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button