उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डरक्तदान समितिललितपुर

जय अंबे रक्तदान समिति के द्वारा लगातार मानवता की मिसाल देखने को मिल रही है

ललितपुर ओ नेगेटिव जैसे दुर्लभ रक्त की आवश्यकता होने पर एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली। सोशल मीडिया एवं अमित कुमार पंत के द्वारा जय अंबे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर को जानकारी प्राप्त हुई एक आवश्यक जरूरतमंद मरीज रामसेवक पंथ उम्र लगभग 72 वर्ष मेडिकल कॉलेज ललितपुर मे भर्ती हैं उन्हें ओ नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता है इस दौरान जय अम्बे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर के सहयोग से ओ नेगेटिव रक्तदाता श्री शिवम् श्रीवास्तव (ब्रांच मैनेजर – स्टार हेल्थ) ने अपने सभी जरूरी कार्य छोड़कर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचकर 29 वीं बार रक्तदान कर एक सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य किया।
रक्तदान करने के उपरांत रक्तबीर शिवम श्रीवास्तव ने सभी युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की तो वही जरूरतमंद मरीज के परिजनों ने जय अंबे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर सहित रक्तबीर शिवम श्रीवास्तव का आभार प्रकट किया

इस मौके पर दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक बलराम राज रामसेवक पंथ के पुत्र श्री विनोद पंथ एलेक्स पंथ बाल मुकुंद साध आदि का विशेष सहयोग रहा।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button