महिला दिवस पर आशा कार्यकत्रियों का हुआ सम्मान, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को सराहा,

महरौनी, ललितपुर।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महरौनी में एक कार्यक्रम का आयोजन कर आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया तथा उनके समर्पण की सराहना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश यादव ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल रही है।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने आशा कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में वास्तविक सशक्तिकरण संभव है।
कार्यक्रम में डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. सिद्धार्थ जैन, डॉ. राजेंद्र भूषण पटेरिया, डॉ. योगिता राजपूत, डॉ. मोहिनी सिंह राजावत, अविनाश बाजपेई, प्रभा राठौर, अजीत वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




