प्रगति मैरिज गार्डन में साहू समाज का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,

महरौनी (ललितपुर)।
जय मां कर्मा देवी साहू समाज समिति महरौनी के तत्वावधान में साहू समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रगति मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडोनिया उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता संतोष साहू खजुरिया (जिला अध्यक्ष, साहू समाज ललितपुर) ने की।
कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडोनिया ने दिलाई। नई कमेटी में अध्यक्ष बालचंद साहू (ठेकेदार), उपाध्यक्ष कैलाश साहू पठा वाले, राजेश साहू लाइट वाले, कोषाध्यक्ष सीताराम साहू (शिक्षक) कलोथरा वाले, मंत्री निशांत साहू तथा ऑडिटर जगदीश साहू (गल्ला व्यापारी) शामिल हैं। सदस्य के रूप में शैलेंद्र साहू, कमलेश साहू, अखिलेश साहू, सुरेश साहू भदौरा वाले और केशव साहू होशंगा वाले ने शपथ ग्रहण की।
समारोह में संरक्षक मंडल के रूप में पन्नालाल साहू, जमुना प्रसाद साहू, राजाराम साहू, सुंदरलाल साहू (सोहना रोड), विनोद साहू, अर्जुन लाल साहू, केशव प्रसाद साहू, हरलाल साहू पठा वाले, बाबूलाल साहू, सुंदरलाल साहू कांजी वाले, ओम प्रकाश साहू, घनश्याम साहू और विजय साहू उपस्थित रहे।
ललितपुर की कमेटी से रूपेश साहू, निहाल साहू, अमन साहू, पर्वत लाल साहू, मनोज साहू, गोपाल साहू, ननौरा, रामस्वरूप साहू, पाटिल साहब, मुकेश साहू (एडवोकेट), नारायण दास साहू, राम सेवक साहू (अमीन), प्रेम नारायण साहू (पार्षद), सुखवाती साहू (पार्षद) और भैया लाल साहू (पूर्व अध्यक्ष साहू समाज भानपुर) भी मौजूद रहे।
इस दौरान पुरानी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रभु दयाल साहू, उपाध्यक्ष राजेश साहू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष भगवत साहू सहित नितेश साहू, नीरज साहू, मुकेश साहू, महेश साहू, जगदीश साहू, हजारी साहू, दिनेश साहू, हरगोविंद साहू, राजकुमार साहू, स्थान सिंह साहू, पवन साहू, बलराम साहू, गणेश साहू, भगवान दास साहू, प्रमोद साहू, बबलू साहू, पप्पू साहू, राकेश साहू, विनोद साहू, भागवत साहू, सुंदर साहू, नितेश साहू, राजाराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक साहू बानपुर, रामस्वरूप साहू और सीताराम साहू ने संयुक्त रूप से किया। अंत में महामंत्री सीताराम साहू ने उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




