उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वमहरौनीललितपुरसामाजिक संगठन

रंगपंचमी पर परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

महरौनी, ललितपुर।
रंगपंचमी के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में ब्राह्मण महामंडल, महरौनी विधानसभा क्षेत्र का होली मिलन समारोह रविवार को कस्बा महरौनी के मड़ावरा रोड स्थित पंडा कॉलोनी में भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन अध्यक्ष पं. रामविलास कटारे एवं संरक्षक पं. लालाराम बाजपेई द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व चरणों में गुलाल अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं विप्र बंधुओं ने परस्पर गुलाल लगाकर होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष रामविलास कटारे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में यूजीसी कानून जैसे निर्णयों से सवर्ण समाज के हित प्रभावित हो रहे हैं। वहीं संरक्षक पं. लालाराम बाजपेई ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सवर्ण महासभा के प्रदर्शन के दौरान की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि समाज के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में लालाराम बाजपेई, रामविलास कटारे, रामेश्वर प्रसाद रिछारिया, पुरुषोत्तम नारायण तिवारी, श्रीप्रकाश दीक्षित, जगदीश पंडा, श्रीराम विदुआ, कमलेश पंडा, रामकुमार नायक, संतोष पंडा, अवध बिहारी पटेरिया, शिवप्रकाश राजोरिया, पुजारी रामगोपाल तिवारी, कैलाश नारायण तिवारी, रामजी द्विवेदी, अभय दुबे, शैलेन्द्र नायक, युवा अध्यक्ष अजय पाण्डेय, जगतनारायण पटेरिया, सत्यनारायण चाचोदिया, भारत कौशिक, अवधेश नायक, सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्रा, शैलेश तिवारी, राजीव लिटोरिया, गौरव रावत सहित महरौनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए अनेक सम्माननीय विप्र बंधु उपस्थित रहे।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button