*बाल विवाह को समाज के लिए अभिशाप है: ललित नारायण झा, मा0 जिला न्यायाधीश* *बाल विवाह यह न केवल बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है*

ललितपुर।
बुंदेलखंड के झाँसी में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे “बाल विवाह मुक्त झांसी” अभियान को उस समय महत्वपूर्ण बल मिला, जब दीन दयाल सभागार झांसी में झांसी जिला न्यायालय के मा0 न्यायाधीश ललित नारायण झा, मा0 न्यायाधीश, कॉमशियल कोर्ट मा0 न्यायाधीशगण मनराज सिंह, पी0ओ0 ,एम0ए0सी0टी0, न्याज अहमद अंसारी,अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश(पॉकसो एक्ट), नेत्रपाल सिंह अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (डकैती अधि0), जितेन्द्र यादव अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश(ई0 सी0 एक्ट), कमलकांत श्रीवास्तव, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/नोड़ल, ईश्वर शरण कन्नौजिया, सी0जे0एम0, प्रतीक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती ईशा त्रिपाठी सिविल जज(सी0डि0)/ए0एफ0टी0सी0 जिलाधिकारी नमामि गंगे ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर न्यायाधीशों ने बाल विवाह को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि यह न केवल बच्चों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं और कानून का पालन सुनिश्चित करें।
बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान द्वारा अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित कर यह संदेश दिया गया कि झांसी को बाल विवाह मुक्त बनाने में न्यायपालिका, प्रशासन एवं समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया कि वे बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक करेंगे तथा किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना संबंधित विभाग को देंगे। इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि “बाल विवाह मुक्त झांसी” का लक्ष्य केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता है।
इस अवसर पर योगेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, उप निदेशक राजकीय संग्रहालय डॉ0 मनोज कुमार गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल, जिला कारागार अधीक्षक विनोद कुमार, जनपद न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जैनेन्द्र मणि त्रिपाठी, केन्द्रीय नाजिर राजेश दुबे, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, प्रमोद शिवहरे, सचिव छोटेलाल वर्मा, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल प्रतीक समाधिया एवम वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण व न्याय मित्रो, ने हस्ताक्षर करते हुए बाल विवाह मुक्त झांसी बनाने के लिए समर्थन दिया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




