जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

तीर्थ चकवर्ती मुनि सुधासागर महाराज ससंघ की जैन समाज आज करेगा अगुवाई राजघाट में मुनि संघ का होगा आज प्रवेश

ललितपुर। जैन संत तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर महाराज ससंघ की आज ललितपुर जिले के राजघाट में अगुवाई होगी जिसकी तैयारियों में जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाए जुटी हुई हैं मुनिसंघ के सानिध्य में ग्राम लागौन में विमानोत्सव का आयोजन है।

जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया महामंत्री डा० आकाश जैन के अनुसार जैन संत तीर्थोद्धारक मुनि सुधासागर महाराज का उप्र की सीमा राजघाट पर 24 फरवरी को प्रातः 7 बजे पदविहार करते हुए प्रवेश होगा जिनकी अगुवाई ललितपुर जैन समाज के श्रेष्ठीजनों द्वारा की जाएगी। मुनिसंघ पदविहार करते हुए ग्राम लागौन पहुंचेंगे जहाँ निकटवर्ती जैन समाज द्वारा अगुवाई एवं मुनि संघ की आहारचर्या होगी। मुनिसंघ की सामायिक के उपरान्त विमानोत्सव की शोभायात्रा नगर में प्रभावना पूर्वक निकाली जाएगी जिसकी तैयारियों को लेकर स्वयंसेवी संस्थाए जुटी हुई हैं। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुंधासागर महाराज को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ द्वारा उत्तरप्रदेश में राजकीय अतिथि के रूप में सम्मान दिया है। यह पहला अवसर है जव ललितपुर में जैन संत को प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। तीर्थचकवर्ती मुनि श्री ससंघ 25 फरवरी को पदविहार करते हुए सतोदय तीर्थ सेरोन के लिए विहार करेंगे। सतोदय तीर्थ के अध्यक्ष सतीश जैन बजाज एवं महामंत्री सिंघई मनोज जैन ने अनुसार मुनि संघ के सानिध्य में आगामी 4 मार्च से सतोदय तीर्थ पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महामहोत्सव का आयोजन है। मुनि संघ के पदविहार को लेकर ललितुपर जैन समाज के श्रेष्ठी जन सिंघई शीलचंद अनौरा, अनिल जैन अंचल, राजेन्द्र जैन थनवारा, अखिलेश गदयाना, सनत खजुरिया, सीए सौरभ जैन, आनन्द जैन बबीना,विजय जैन लागौन, संजीव जैन सीए जितेन्द्र जैन, जयंत जैन, अजय जैन जखौरा, मुकेश जैन, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, व्रजकिशोर जैन एड, आनंद जैन साइकिल, मनोज जैन रंगमहल, संजय जैन रसिया, रवि जैन चुनगी, अमित जैन सरार्फ, वीणा जैन, अनीता मोदी, सिलोचना जैन समेत अनेक प्रमुखजन सक्रिय है और व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं.

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button