उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरसामाजिक संगठन

वरिष्ठों का सम्मान, आत्महत्याओं पर जताई चिंता, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न समाज में इंसानियत का संदेश,

महरौनी, ललितपुर।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति जनपद ललितपुर की बैठक सोमवार को महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम चिगलौआ स्थित गोस्वामी आवास पर सम्पन्न हुई। समिति द्वारा 1 फरवरी को लिए गए निर्णय के क्रम में जनपद के दो वरिष्ठतम व्यक्तित्वों को सम्मानित किए जाने की योजना के तहत द्वितीय चरण में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक (बेसिक शिक्षा) राजाराम गोस्वामी को तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व प्रथम चरण में सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक पंडित भोगीराम कौशिक को उनके निवास पर सम्मानित किया गया था।
बैठक में गोस्वामी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाजसेवा के योगदान की सराहना की गई। वरिष्ठ नागरिकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर में पत्थर की मूर्ति पूजा से देवत्व प्राप्त कर लेती है, किंतु मनुष्य को इंसान बनने के लिए मानवीय मूल्यों को आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने समाज में इंसानियत का पाठ पढ़ाने और राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।
जनपद में बढ़ती आत्महत्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठजनों ने युवा वर्ग एवं साधनहीन लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रोत्साहित करने, आत्मबल बढ़ाने तथा आजीविका के साधन जुटाने हेतु मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि पंडित प्रताप नारायण दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि हरेंद्र शाह बुंदेला (राव साहब नाराहट) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गंधर्व सिंह लोधी ने की तथा संचालन व संयोजन महासचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
बैठक में इंजीनियर राजाराम गोस्वामी, जगदीश प्रसाद पाराशर, श्री प्रकाश दीक्षित (महरौनी), सुखदायल अहिरवार, संजीव नामदेव, अरुण कुमार दीक्षित, सुरेश कुमार तिवारी, संजय दीक्षित, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, पंडित लालाराम बाजपेई (महरौनी), आसाराम तिवारी (कुरोरा), हरिराम उपाध्याय, बैजनाथ बाजपेई, मनोहर लाल दुबे, राजा सूरज सिंह, नीलू दुबे, अनुराग गोस्वामी, हरि शरण मिश्रा, शिव नारायण दुबे, इंजीनियर पवन कौशिक, नरेंद्र दीक्षित, राम रतन पांडेय, हरेंद्र शाह बुंदेला, गिरजा शंकर दुबे, जयशंकर मिश्रा, काशीनाथ नायक, सुबोध गोस्वामी, विजय गोपाल हुंडेत, विश्वनाथ दुबे सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने उपस्थित सभी जनों एवं ग्राम वासियों का आभार जताया!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button