सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र में फाइनल मैच डब्ल्यू आर संयुक्त वर्सेस वेल्डिंग के बीच खेला गया

आज दिनांक 23.02.2026 को सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र में फाइनल मैच डब्ल्यू आर संयुक्त वर्सेस वेल्डिंग के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डब्ल्यू आर संयुक्त ने 20 ओवर 06 विकेट खोकर 198 रन का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्डिंग जॉइंट्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 122 रन पर ऑल आउट हो गयी फाइनल मैच पेंटिंग जॉइंट ने 76 रन से जीत लिया ताबड़तोड़ 70 रन बनाने वाले अभिषेक यादव मैन ऑफ द मैच रहे मैच के अंपायर की भूमिका श्री जे पी सिंह एवं अमित द्वारा निभाई गई रोहित कुमार एवं सचिन शिवहरे ऑनलाइन स्कोर
कॉमेंटेटर सागर तिवारी एवं प्रतियोगिता की अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नितेश गुप्ता द्वारा निभाई गई। क्रिकेट प्रतियोगिता के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अभिषेक कुमार यादव, बेस्ट बल्लेबाज राजेश कुशवाहा तथा बेस्ट बॉलर अतुल सिंह रहे।
वर्ष 2025-26 के क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तवा व श्रीमति अमिता श्रीवास्तवा उपस्थित रही जिनके द्वारा प्रतियोगिता के अंत में खिलाड़िओ का उत्साहवर्धन व पुरस्कार वितरण किया गया. प्रतियोगिता के समापन समारोह के प्रारम्भ में खेल अधिकारी द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा जी व श्रीमती अमिता श्रीवास्तवा जी,
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आर श्री अमित कुमार तिवारी , उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आई, श्री अजय वर्मा, कार्य प्रबंधक श्री संजीव चाबा, सहायक कार्य प्रबंधक श्री आयुष गोयल फिशेज अतिथियों में डिप्टी सी ई मैडम रहीं।
मंच संचालन की एहम भूमिका में रहे श्री अफाक अहमद सीनियर सेक्शन इंजीनियर , खेल सचिव श्री संजीव परिहार टूर्नामेंट के आयोजन व समापन के दौरान इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, इस कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त संघटनो के यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे साथ ही साथ पीएस टू सीडब्लूएम श्री एम् एस सिन्हा , खेल कोषध्यक्छ श्री एडवर्ड कैंटर उपस्थित रहे,
क्रिकेट सचिव श्री जितेन्द्र शर्मा द्वारा पूरी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का काम किया।
अंत में पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट खेल सचिव श्री संजीव परिहार द्वारा व्यक्त किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




