पावागिरि में हुआ मुनि अविचल सागर महाराज का मंगल प्रवेश।

तालबेहट। आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि अविचल सागर महाराज का शुभ आगमन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में हुआ तो क्षेत्र अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन बबीना के नेतृत्व में मुनि श्री की भव्य आगुवानी की गयी। बबीना से पद विहार कर शनिवार को सुबह मुनि श्री का मंगल प्रवेश पावागिरि में हुआ तो डीजे बैंड की धार्मिक धुनो के साथ हाइवे राजमार्ग पहुँचकर आगुवानी की गयी, मुनि श्री का पाद पृच्छालन किया एवं मंगल आरती उतारी। तत्पश्चात चमत्कारी बाबा मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी का अभिषेक – शांतिधारा पूजन विधान किया गया। मंगलाचरण ब्रह्मचारिणी रजनी दीदी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रबंध समिति एवं निकटवर्ती सकल दिगम्बर जैन समाज का सहयोग रहा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




