श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह सुनकर झूमे श्रद्धालु

ललितपुर। श्री हनुमान धारा मंदिर स्थित श्री गोपी दास जी वेद विद्या गुरुकुलम में पिछले छह दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। विवाह की झांकी और संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भागवत कथा व्यास महामंडलेश्वर राधा मोहन दास जी महाराज ने महारास के पंच अध्यायों का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि महारास के पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। जो भी भक्त भावपूर्वक इन गीतों का गायन करता है, वह भवसागर से पार हो जाता है और उसे वृंदावन की भक्ति सहज ही प्राप्त हो जाती है। महाराज श्री ने कथा में भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका स्थापना और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवत प्राप्ति के लिए आस्था, विश्वास, निश्चय और परिश्रम आवश्यक हैं। जो श्रद्धालु प्रेमपूर्वक कृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव में शामिल होते हैं, उनकी वैवाहिक समस्याएं दूर होती हैं। जीव परमात्मा का अंश है, यह भाव जीवन को सार्थक बनाता है।
महामंडलेश्वर जी ने बताया कि पूज्य गोपी दास जी महाराज की इच्छा के अनुरूप हनुमान धारा मंदिर परिसर में एक दिव्य संस्कृत गुरुकुल की स्थापना की गई है, जहां उनकी स्मृति में संस्कृत विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। विवाह की मंगल बेला पर भगवान वामन के पंडित आचार्य पंडित कमलेश शास्त्री रामानुज मिश्रा ने विधि-विधान के साथ आवाहित देवी-देवताओं का पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान पंडित श्यामाकांत चौबे एवं वंदना चौबे ने श्रद्धा भाव से पूजन किया।
इस अवसर पर महंत कृष्णागिरी जी महाराज, ऊगर वाले महाराज, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पं. प्रभुदयाल शास्त्री, अजय तिवारी नीलू, मयंक बैध, माधव चौबे कान्हा, राजीव बबेले सप्पू, टिंकल हुण्डैत, हरिशंकर साहू, विवेक सडैया, प्रशांत शुक्ला, प्रियंक बैध, शिवम तिवारी, राजेश हवाई, संग्राम ग्वाला, भरत रावत, दिनेश पाठक, मनमोहन जड़िया, राजेश सोनी, प्रदीप चौबे, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, ओमप्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष गौरव गौतम, सावंत यादव, डॉ. दीपक चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में माधव चौबे, अंकुश उपाध्याय, आनंद मोहन दुबे, राजाराम गोस्वामी, देवी पाराशर, मदन पुरोहित, संदीप ठाकुर, संदीप साहू, हर्ष चौबे, हरि कृष्ण शुक्ला, प्रदीप चतुर्वेदी, मुकेश चतुर्वेदी, शिवके चतुर्वेदी, दिलीप पस्तौर, भगवत शरण पांडे, आदित्य अभिषेक, आचार्य सुरमनी, अक्षय उपाध्याय, रोहित दुबे, प्रकाश नारायण दीक्षित, संदीप कटारे, गजेंद्र सिंह राजपूत, संदीप मिश्रा, संध्या बैध, अर्चना तिवारी, कैलाश, गोविंदा, शंकर, प्रकाश कुशवाहा, मेंबर मुकेश खटीक, विक्की खटीक, सुशील शुक्ला, पंकज ग्वाला, मदन पुरोहित, प्रिंस गोस्वामी, कौशलेंद्र राजा एवं जयशंकर द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




