उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

बिल्ला के किसान पुत्र संदीप सिंह राजपूत का इंडियन नेवी में चयन, गांव में हर्षोल्लास

महरौनी,ललितपुर।
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ला के युवा संदीप सिंह राजपूत का इंडियन नेवी में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। संदीप के चयन की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने गर्व और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
संदीप सिंह राजपूत, पिता द्वारिका प्रसाद (किसान), ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने साहस, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। प्रशिक्षण पर रवाना होने से पूर्व गांव के लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर तिलक लगाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
ग्रामीणों का कहना है कि संदीप बचपन से ही लक्ष्य के प्रति सजग और परिश्रमी रहे हैं। नियमित अध्ययन, दृढ़ आत्मविश्वास और देशसेवा की भावना ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि परिस्थितियाँ चाहे कैसी भी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।
संदीप की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे ग्राम पंचायत बिल्ला का नाम गौरवान्वित हुआ है। गांव के युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button