*परिवहन विभाग द्वारा लघु अवधि की श्र्रेणी के अन्तर्गत एक मुस्त कर ढाँचे के लागू होने के उपरान्त एआरटीओ स्तर पर परिवहन मेला का आयोजन कार्यालय में किया गया*

ललितपुर : वाहन स्वामियों एवं आम जनमानस को प्रदेश सरकार की इस जनहितकारी योजनाओ से अवगत कराये जाने के लिये आज दिनांक 20.02.2026 को परिवहन कार्यालय ललितपुर में समय 11ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक परिवहन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा परिवहन मेले में वाहन स्वामियों को एक वारीय कर भुगतान व समायोजन की समस्याओं का मौके पर समाधान हेतु जागरूक किया गया। मेले का उददेश्य एक मुस्त कर व्यवस्था से सम्बन्धित नियमों, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि एवं समय-सीमा के सम्बन्ध में वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्ट संगठनों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी, साथ ही वाहन स्वामियों की समस्यओं का मौके पर समाधान नियमानुसार कर वाहन स्वामियों को कर भुगतान व समायोजन की सुविधा प्रदान किये जाने की जानकारी दी गयी।
उक्त मेले का आयोजन कल दिनांक 21.02.2026 को नियमित समयनुसार (सुबह 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक) जारी रहेगा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




