उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरशिक्षण संस्थान

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 7 फरवरी को होगा वार्षिक खेलकूद दिवस कार्यक्रम का आयोजन

महरौनी,ललितपुर –
पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी में दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को वार्षिक खेलकूद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं साहित्यिक कार्यक्रम,चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी महरौनी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर द्वारा की जाएगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
विद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वार्षिक समारोह में छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, साथ ही प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button