*एमएलए कप 2026: राज, डीके, ललितपुर एलेवन ने जीते अपने मैच*

ललितपुर। तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप 2026 में बुधवार को हुये मैचों तीन टीमों ने जीत हासिल की है। जिसमें पहला मैच में राज एलेवन व स्वप्रिल एलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते राज एलेवन ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 157 रन का लक्ष्य रखा। तो वहीं स्वप्रिल एलेवन ने 12 ओवर में 81 रन ही बना सकी और मैच हार गयी। दूसरा मैच डीके एलेवन सिरसी व लवकुश क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुये लवकुश क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 68 रन पर आल आउट हो गयी। तो वहीं डीके एलेवन सिरसी ने सिर्फ नौ ओवर में 72 रन बनाकर जीत हासिल की। तीसरा मैच वरदान क्रिकेट क्लब देवरान और ललितपुर एलेवन के बीच खेला गया। वरदान क्रिकेट क्लब देवरान ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन बनाये। तो वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ललितपुर एलेवन ने 2 विकेट खोकर मात्र 8 ओवर में 93 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। गेंदबाजी/बल्लेबाजी मेें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आकाश राठौर, अमरराजा, आसिफ अन्ना को आयोजक श्रीकांत कुशवाहा द्वारा शील्ड व नगद पुरस्कार देकर खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस दौरान दीपेश राय, देशपत कुशवाहा, अभिषेक सोनी, दीपक चौरसिया, धर्मेन्द्र राजा, दीपक राठौर, मोहन पेंटर, सौरभ नायक, रिक्की कुशवाहा, नीलू कुशवाहा, अनुराग कंचन, विनोद पाठक, धर्मवीर कुशवाहा पार्षद, करन कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि, राजू कुशवाहा सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




