उत्तर प्रदेशज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसमाजवादी पार्टी

वोट काटे जाने को लेकर सपा में उबाल भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए फार्म नंबर 7 भरकर मतदाता सूची से वोट कटवाने के आरोप कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग, आन्दोलन की दी चेतावनी

ललितपुर । समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सत्यप्रकाश के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर कर कई बूथों पर फार्म सात (मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रारूप) के माध्यम से लोगों का नाम कटवाने की साजिश का पर्दाफाश किया। उन्होंने नाम काटे जाने के संबंध में कई साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर चिन्हित बूथों पर फार्म सात भेजा गया हैं। इसके बाद भाजपा के लोग साजिस के तहत बीएलओ पर नाम काटने का दबाव बना रहे हैं।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने बताया कि भाजपा के मंडल और बूथ अध्यक्ष बीएलओं को देकर लोगों का नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। उन्होने दावा किया कि सपा कार्यकर्ताओं ने कई बूथों पर गड़बड़ी को पकड़ लिया हैं समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि ललितपुर विधानसभा के बूथ नंबर
492 सेंट्रल पब्लिक स्कूल आजादपुरा, बूथ नंबर 430, 431, 432, 433, 434 नदीपुरा, बूथ नंबर 523, 524, 525, 526 नेहरू नगर सहित पूरे जनपद में विभिन्न बूथों पर बनाए हुए वोटरों के जिन्होंने अभी एस आई आर प्रक्रिया पूरी की है। उनके फार्म नंबर 7 भरकर बीएलओ के पास जमाकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा वोट काटने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे मतदाताओं में भारी आक्रोश है, साथ ही वोटर मानसिक दबाव में भी है। सपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण का पर्दाफाश कर दिया। उन्होने दावा किया कि वोटरों के नाम मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश चल रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर यह काम किया जा हैं। ललितपुर विधानसभा के अलावा उन्होंने महरौनी विधानसभा के बूथों में भी गड़बड़ी करने का मुद्दा उठाया। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो पार्टी विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान पूर्व महिला सभा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, आशीष चौबे, विधाकांत मालवीय, मो.अनवर खान, जिला कोषाध्यक्ष रोहित राठौर पूर्व पार्षद, नगर अध्यक्ष अभि खजुरिया, हरिसिंह यादव जिजयावन, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष ह्रदेश यादव मुखिया, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, नगर महासचिव एड विजय कुमार सिंह, राममूर्ति तिवारी, चंदन पटेल, राजेश झा, एड पुष्पेंद्र यादव, यशपाल सिंह बछरावनी, प्रमोद इमलिया, अरविंद परिहार, चंद्रपाल यादव, देवेंद्र सिंह, लाखन यादव, गजराज सिंह, साहिल मंसूरी, अमित चौहान, अजय यादव सहित अनेक सपा नेता मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button