उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर महरौनी में बीएलओ का प्रशिक्षण

महरौनी,ललितपुर –
विधानसभा क्षेत्र संख्या 227 महरौनी अंतर्गत तहसील महरौनी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तहसील सभागार में हुए इस प्रशिक्षण में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पोर्टल पर आने वाली तार्किक त्रुटियों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई ने किया। उन्होंने बीएलओ को डाटा प्रविष्टि के समय होने वाली सामान्य त्रुटियों, उनके कारणों और व्यावहारिक समाधान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की मजबूत आधारशिला है।
उन्होंने निर्देशित किया कि बीएलओ मतदाताओं के दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन करें, दोहरी प्रविष्टियों को हटाएं, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करें तथा नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया और अभियान को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
अंत में बीएलओ को निर्वाचन कार्य को पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के लिए प्रेरित किया!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button