उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

*नेहरू महावि‌द्यालय, ललितपुर में सांस्कृतिक जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

ललितपुर : विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवम्बर 2025) के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण झांसी मंडल द्वारा नेहरू महावि‌द्यालय, ललितपुर में सांस्कृतिक जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, भारत के विश्व विरासत स्थलों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं संस्कृतिक प्रस्तुति आदि का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता में नेहरू महावि‌द्यालय, ललितपुर के समस्त विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारतीय एवं बुंदेलखंड की धरोहरों एवं स्मारकों का चित्रांकन किया एवं चित्रांकन के उपरांत छात्र-छात्राओं को छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी ललितपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रमेश किलेदार, प्रदीप चौबे, प्रबंधक एवं प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री, प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान झांसी मंडल एवं उपमंडल ललितपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन डॉ. प्रवीण सिंह, अधीक्षण पुरातत्वविद के मार्ग दर्शन में किया गया!

विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवम्बर 2025 तक) के दौरान अन्य प्रतियोगियों जैसे निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि एवं जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा उपरोक्त छायाचित्र प्रदर्शनी आम जनमानस के अवलोकन हेतु नेहरू महावि‌द्यालय, ललितपुर में 25 नवंबर 2025 तक लगी रहेगी।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button