विश्व शौचालय दिवस पर महरौनी में सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन, पिंक टॉयलेट निर्माण के लिए भूमि पूजन,

महरौनी, ललितपुर –
विश्व शौचालय दिवस 2025 के अवसर पर नगर पंचायत महरौनी द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बुधवार को सद्भावना मंच परिसर के पास स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम दुष्यंत बड़ौनिया ने फीता काटकर किया।
इसके साथ ही नगर के बानपुर चौराहा पर नागरिकों की आवश्यकताओं और समस्याओं को देखते हुए नवीन पिंक शौचालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। यह पिंक टॉयलेट महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम दुष्यंत बड़ौनिया, अधिशासी अधिकारी कु. साक्षी साहू, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता के प्रति किए जा रहे ये प्रयास नगर की जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




