उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

*मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर शेषनाथ चौहान द्वारा उपचार प्राप्त कर रहे क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरित की*

राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 18.11.2025 को मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर श्री शेषनाथ चौहान द्वारा उपचार प्राप्त कर रहे क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान उन्होने बताया कि निःक्षय मित्र बनकर क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरित करके उनके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है और आम जनमानस भी निःक्षय मित्र बनकर राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदार बन सकते हैं उन्होने क्षयरोगियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 रामनरेश सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी के नये रोगियों को खोजना, व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता, टीबी रोगियों की मृत्युदर को कम करना, टीबी रोग से पीड़ित ब्यक्तिओं में डिफरेन्शियेटेड टीबी केयर एप्रोज पद्धति को लागू करके मृत्यु की संभावना को कम करना आदि पर विशेष बल दिया जा रहा है। जोखिम वाली जनसंख्या की टीबी स्क्रीनिंग सफल बनाने के लिये प्रभावशाली व्यक्तिओं एवं धर्मगुरूओं से भी सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान पीपीएम कॉर्डिनेटर श्री आदेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button