उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्ममहरौनीललितपुर

छिल्ला में भव्य कलश-यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ, 25 नवम्बर को 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी तहसील के ग्राम छिल्ला में इस वर्ष एक प्रेरणादायक एवं जनकल्याणकारी आयोजन की शुरुआत हुई है। साहब सिंह ‘भइया जी’ ओरछा धाम द्वारा 101 गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का संकल्प लिया गया है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 18 नवम्बर को भव्य कलश-यात्रा, श्री गणेश पूजन एवं भागवत कथा के साथ हुआ। महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी ने पूरे गांव को आध्यात्मिकता और उत्साह से भर दिया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं।
मुख्य समारोह 25 नवम्बर को आयोजित होगा, जिसमें 101 कन्याओं के विवाह संस्कार विधि-विधान से सम्पन्न कराए जाएंगे। वैवाहिक जोड़ों को दान स्वरूप मोटर साइकिल, बेड, कूलर, एलईडी टीवी, अलमारी, बर्तन, गैस चूल्हा-सिलेंडर, ट्रॉली बैग, मिक्सी मशीन, सोने-चांदी के आभूषण सहित आवश्यक सामग्री भेंट की जाएगी।
विवाह मंडप की सजावट, भोजन व्यवस्था, बारात स्वागत और सामग्री वितरण जैसी सभी तैयारियाँ तेजी से अंतिम रूप ले रही हैं। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की अद्वितीय मिसाल बनकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए नई उम्मीद और नई शुरुआत का अवसर प्रदान कर रहा है।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button