भारतीय जैन मिलन के तत्वाधान में बाल संस्कार मेला का भव्य आयोजन। पाठशाला के बच्चों ने लगाये स्टाल, घरेलू व्यंजनों का उठाया लुत्फ।। घर के बने शुद्ध सात्विक गुणवत्ता पूर्ण भोज्य पदार्थ स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक- राजुल मोदी

तालबेहट। बाल दिवस सप्ताह के अवसर पर रविवार को कसबे के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा के संयुक्त तत्वाधान में बाल संस्कार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पाठशाला के बच्चे प्राशी, निमिषा, भव्या, भाविता, मिष्ठी, आरव, आर्ष, अनुष्का, एनी, काव्या, यश, आरोही, सिद्धम, पर्व आदि ने विभिन्न खान-पान की सामग्री के स्टाल लगाये। जिसका शुभारम्भ मंदिर समिति ने फीता काटकर किया, मंगलाचरण अनमोल जैन काबू एवं प्रगति भंडारी ने किया। इस मौक़े पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीना जैन विश्व परिवार झाँसी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए घर की बनी चीजों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। भारतीय जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने कहा फ़ास्ट फ़ूड और पैकेट बंद सामग्री स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, जिनका प्रचलन बढ़ने से बच्चों को अनेक बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। पाठशाला संचालिका राजुल मोदी ने कहा की बच्चों ने दिखाया की कैसे घर पर ही विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोज्य पदार्थ बनाये जा सकते हैं जो शुद्ध सात्विक गुणवत्ता पूर्ण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक हैं। बच्चों ने गोल गप्पे, इडली-सांवर, ढोकला, खमड़, केक, भेलपुड़ी, पास्ता, फ्रूट चाट, नॉन खटाई, खाखड़ा, मूगफली आदि के स्टाल लगाये, सकल समाज के लोगों ने पहुँचकर बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं घरेलू व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अंत में नीतू जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




