यातायात माह नवम्बर विशेष- सड़क सुरक्षा, जीवन की रक्षा चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने यातायात के नियमों का पालन करने का दिया संदेश

ललितपुर।
सडक सुरक्षा से ही मानव का जीवन सुरक्षित है।जीवन को सुरक्षित रखना है तो यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। परिवहन विभाग द्वारा सुरक्षित यातायात के लिए अनेक नियम बनाये गये हैं। सड़क पर बायीं ओर से चलना, चौराहों पर सिंगनल देखकर चलना, जेब्राक्रास से सड़क पार करना, रेलवे फाटक पर लाल बत्ती से देखकर आगे बढ़ना, सड़कों के किनारे जगह-जगह लगे संकेत-चिह्नों को देखकर वाहन की गति बढ़ाना तथा पैदल चलने वालों को फुटपाथ या सड़क के किनारे चलना,अनिवार्य यातायात संकेतों का पूरी तरह से पालन करना आदि अनेक नियम यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित हैं। इन नियमों का पालन करने के लिए यातायात पुलिस मुश्तैद रहती है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दण्डित भी करती है। इस तरह यातायात सुरक्षा पर काफी ध्यान दिया जाता है।यातायात माह के अन्तर्गत स्याद्वाद बाल संस्कार जूनियर हाईस्कूल
,उच्च प्राथमिक विद्यालय टोडी एवं कंपोजिट विद्यालय डुलावन में आयोजित प्रतियोगिता में
यातायात के नियमों को छात्राओं ने चित्रों में उकेरकर संदेश दिया कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करके जीवन को सुरक्षित रखें।चित्रकला प्रतियोगिता में क्रांति कुशवाहा, शिवानी यादव,खुशी अहिरवार, आर्यांशी, नीलम देवी,साक्षी,वैष्णवी,क्रांति कुशवाहा,दुर्गेश,राशि अहिरवार,रानी ने प्रतिभाग किया।
■ यातायात के इन नियमों का करें पालन-1. ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।, 2. गति सीमा बनाए रखें।, 3. शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।, 4. ड्राइविंग करते समय मोबाइल का उपयोग न करें।, 5. सीटबेल्ट और हेलमेट पहनें।, 6. सड़क पर ध्यान रखें। 7. आपातकालीन वाहनों को पहले रास्ता दें। 8. जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और उचित पार्किंग नियमों का पालन करें।
● यह बोले बच्चे-
01-छात्रा शिवानी यादव का कहना है कि जरा-सी असावधानी से बहुत बड़ी दुर्घटना घट जाती है।यातायात के नियमों का पालन न करने से भी आवागमन सुरक्षित नहीं रहता है। इससे अनेक तरह से हानि होती है।इसलिए यातायात सुरक्षा या सड़क सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जरूरी है।
02- क्रांति कुशवाहा का कहना है कि सड़क सुरक्षा या यातायात के नियमों का पालन करने से अनेक लाभ हैं । इससे दुर्घटनाएँ नहीं होती हैं और जनजीवन की रक्षा होती है।
03- छात्र अर्जुन चंदेल का कहना है कि नियंत्रित गति से चलने पर सड़कों पर जाम भी नहीं लगता है। प्रतिबन्धित क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश नहीं होता है। गलत जगह पर गाड़ी पार्क करने,शराब पीकर तथा मोबाइल पर बातें करते हुए गाड़ी चलाने पर रोक होने से सारा ट्रैफिक सुचारु चलता है । सभी नियमों का पालन करने से दुर्घटनाएँ नहीं होती हैं । इस तरह सड़क पर चलना सुरक्षित हो जाता है।
04- छात्र दीपक कुशवाहा का कहना है कि सड़क सुरक्षा या यातायात के नियमों का पालन करने से अनेक लाभ हैं। इससे दुर्घटनाएँ नहीं होती हैं और जनजीवन की रक्षा होती है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




