उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसामाजिक संगठनस्वच्छता अभियान

वार्ड को स्वच्छ बनाने में करें सहयोग : अरविंद राजा वीर बुंदेली समाजसेवी संस्था का महा सफाई अभियान जारी, गांधीनगर द्वितीय में प्लांट क्षेत्र किया स्वच्छ

ललितपुर। वीर बुंदेली समाजसेवी संस्था द्वारा चलाए जा रहे सफाई महा अभियान के तहत आज गांधीनगर वार्ड नंबर 4 में जैन मंदिर के पीछे स्थित प्लांट परिसर की व्यापक सफाई की गई। संस्था सदस्यों ने मिलकर पूरे क्षेत्र से कचरा हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
वहीं संस्था के अध्यक्ष अरविंद राजा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि साफ किए गए क्षेत्र में पुनः कचरा न डालें और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें। इस दौरान देवेंद्र यादव, अनिल पंथ, सोनू शुक्ला, राज जोशी, बृजेश पाल, हरिदास कुशवाहा, नितिन कटारे, जितेंद्र जोशी, भोगीराम साहू, रवि पंथ, विजेंद्र सिंह बुंदेला सहित सभी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान देकर सक्रिय भागीदारी निभाई।
संस्था का कहना है कि आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान जारी रहेगा।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button