रोहित राठौर समाजवादी राठौर साहू महासभा के प्रदेश सचिव नियुक्त

ललितपुर। समाजवादी राठौर साहू महासभा संगठन ने सामाजिक सेवा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश महासचिव मोहर सिंह राठौर द्वारा पूर्व पार्षद रोहित राठौर को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
मनोनयन पत्र में रोहित राठौर के सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान एवं संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे तन, मन और धन से संगठन की मजबूती, सदस्यता वृद्धि तथा समाज के विभिन्न मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। साथ ही यह भी विश्वास व्यक्त किया गया कि वह संगठन के हितों की रक्षा करते हुए समाज के लोगों को राजनीतिक व सामाजिक रूप से जागरूक करने में विशेष योगदान देंगे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




