दो माह से खराब पड़ा है हेडपंप ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

महरौनी,ललितपुर –
विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्होरी घाट के मोहल्ला मुड़िया परमहंस में विगत दो माह से हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को जलसंकट से जूझना पड़ रहा है, परेशान ग्रामीणों ने महरौनी खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में प्राथमिक विद्यालय और दया शंकर के मकान के पास लगे हैंडपंप पिछले दो माह से खराब पड़े होने की वजह से पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। खराब हैंडपंप के संबंध में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को कई बार जानकारी दी किंतु अभी तक हैंडपंप को नहीं सुधरवाया गया है।
प्रार्थना पत्र पर मुड़िया परमहंस के दयाशंकर, अजय पाल सिंह, देवेंद्र ,संजय ,देव कुमार आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर अंकित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




