*समाज की उत्कृष्ट संरचना ही देशकाल का विकास करती है – कुं. राघवेंद्र सिंह* *श्री नामदेव सामाजिक सेवा संस्थान (रजि.) का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न*

उज्जैन। सामाजिक एकता के बिना किसी भी देशकाल को उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंचाया सकता है, विभिन्न कालखंडों में हमारी विखंडता से हमने बहुत कुछ खोया है, लेकिन समय के साथ साथ आज सामाजिक जनचेतना का दौर पुनः आबद्ध हो रहा है, संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की प्रेरणा से श्री नामदेव सामाजिक सेवा संस्थान (रजि.) नामदेव समाज के विभिन्न घटकों को एकीकरण का बीड़ा सक्रियता के साथ उठाए हुए है, उक्त उद्गार श्री नामदेव सामाजिक सेवा संस्थान के दीपावली स्नेह मिलन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यक्त करते हुए संस्थान के संस्थापक कुं. राघवेंद्र सिंह सबलगढ़ ने कहा कि समाज की उत्कृष्ट संरचना ही देशकाल का विकास करती है, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के मप्र प्रांतीय अध्यक्ष दीपक उज्जैनिया इटारसी ने की, उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नारायण उज्जैनिया (खातेगांव) ने बताया कि श्री टेकचंद पैलेस उज्जैन में संपन्न इस अधिवेशन में भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों से संस्थान के पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता मुकेश वर्मा उज्जैन एवं टीम ने अधिवेशन का सूत्रपात करते हुए बताया कि आज बाबा महाकाल की नगरी से एकता के कालखंड का आरंभ हो गया है, कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के चित्र पर दीपप्रज्ज्वलन से हुआ, बाहर से पधारे आगंतुक अतिथियों का केशर चंदन के तिलक, नामदेव पट्टिका व मोतीमाला द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र नामदेव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्सर हरिद्वार उत्तराखंड, राकेश कुमार आर्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री देहरादून उत्तराखंड, मन्नूलाल जी शुक्रताल धर्मशाला के अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद चाट वाले मुजफ्फरनगर उप्र , आशुतोष टांक नजीबाबाद, मदनलाल टांक, वरिष्ठ समाजसेवी बलदेव नामदेव कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय सहसचिव अशोक कुमार नामदेव हिमाचल प्रदेश, प्रशांत कुमार क्षीरसागर राष्ट्रीय मंत्री दुर्ग भिलाई (छत्तीसगढ) , जगदीश नामदेव ललितपुर उप्र, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार विवेक नामदेव ट्रीमेन भोपाल, राष्ट्रीय संयोजक कु.आकाश नामदेव आष्टा कौशल विकास प्रकोष्ठ, तेजस गायकवाड शिरडी (महाराष्ट्र), श्रीचन्द्र वर्मा गुवाहाटी (असम), शंकर वर्मा हुगली पश्चिम बंगाल, डॉ.जेबीएम बेलगांव (कर्नाटक), मोहित वर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजेश नामदेव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि (मंदसौर), नवीन रेहान होशियारपुर (पंजाब,) विक्की हिसार (हरियाणा), पुनीत शुक्ला अलवर (राजस्थान), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेश शिंपी कच्छ (गुजरात), सूर्यकुमार जी चंडीगढ़, नीलेश नामदेव प्रदेश युवा अध्यक्ष मध्यप्रदेश भोपाल सिद्धार्थ नामदेव भोपाल, संतोष मंडवाल कसरावद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महादेव नामदेव उज्जैन संभाग प्रभारी, प्रशांत नामदेव भोपाल प्रदेश महामंत्री, श्रीमती अर्चना पांडे (नेमावर) प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सत्यनारायण तोनगरिया, सुरेश नामदेव, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती संतोष पवार मंदसौर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्यानी मंडवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पांडे नेमावर, ललित कटारिया, श्रीमती रेखा नामदेव (सोनकच्छ), श्रीमती रोशिता गिरोठिया (आष्टा), श्रीमती ज्योति लोहारिया, श्रीमती सीमा कटारिया, शोभा नामदेव, नंदकिशोर नामदेव, अजय नामदेव , आशीष नामदेव उज्जैन जितेंद्र नामदेव महादेव नामदेव, डॉ मनीष नामदेव, उज्जैन छीपा समाज के पूर्व अध्यक्ष दयाशंकर नामदेव, राकेश वर्मा, रविंद्र ठाकुर, संजय नागर, सिद्धार्थ लोहारिया, सचिन सिन्हा, मुकेश वर्मा, अशोक मेडतवाल, पंकज खींची, वीरेंद्र नामदेव, जितेंद्र, हितेश नामदेव वनिता नामदेव, निशा सिंह, कुमारी चंचल नामदेव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता सुनीता नागर, सरिता ठाकुर, रानी वर्मा, उषा नामदेव,पदमा मेडतवाल,स्मिता मेडतवाल, सुनीता ठाकुर , तन्वी नामदेव
अर्चना सिंहा ओमप्रकाश जी, चंदा ओमप्रकाश, शिवदर्शन उज्जैनिया (होशंगाबाद), माया वर्मा, हेमा थरपाल, तरुण थरपाल, प्रशांत नामदेव,बबीता तोनगरिया, राजकुमारी नामदेव
रोशनी नामदेव चंद्रशेखर वर्मा आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने एक स्वर से सामाजिक एकता का शंखनाद करते हुए आगामी २९ नवंबर को सबलगढ़ जिला मुरैना में संस्थान के स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की, इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक ट्रीमेन विवेक नामदेव भोपाल ने उपस्थित समाजजनों को जीवन में सदैव हरित क्रांति एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई व उपस्थित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश नामदेव (मंदसौर) व वनिता नामदेव उज्जैन ने संयुक्त रूप से किया, आभार प्रदर्शन संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक उज्जैनिया इटारसी ने व्यक्त किया।।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




