कांग्रेस पार्टीजयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, 19 नवंबर के कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

महरौनी,ललितपुर –
नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाहर सिंह बघेल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश मलैया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कांग्रेस सोशल आउटरीच सूर्यप्रताप सिंह जमींदार ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए उनके निर्णय आज भी सराहनीय हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूलाल नायक ने कहा कि नेहरू जी ने राष्ट्रहित में अपनी संपूर्ण संपत्ति का दान कर दिया था।
कार्यक्रम में आगामी 19 नवंबर को इंदिरा गांधी एवं रानी लक्ष्मीबाई की जयंती समारोहपूर्वक मनाने की रूपरेखा भी तैयार की गई। बताया गया कि यह कार्यक्रम स्थानीय इंद्र चौराहे पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
जयंती समारोह में सूर्यप्रताप सिंह जमींदार, जाहर सिंह बघेल, अखिलेश मलैया, हलकरण चंचल, भगवत नारायण भौंडले, दयाशंकर रजक, कमल सिंह, रहवर अली, राधे सेन, कमलेश श्रीवास्तव, मनोहर जोशी, सुखनंदन तिवारी, लक्ष्मण सिंह, मुनीर बक्स, उदयराज जैन, गंधर्व सिंह, धर्मेंद्र सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हलकरण चंचल ने किया। आभार नगर अध्यक्ष राकेश सैन एवं ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कुशवाहा ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button