*तीसरे दिन भी जारी रहा ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन का जनसंपर्क अभियान*

नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा शहर को साफ-सुन्दर-स्वच्छ, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, पानी सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए रोस्टर जारी कर चलाये जा रहे अभियान के तहत तीसरे दिन मोहल्ला जुगपुरा वार्ड नं०-08 का पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) द्वारा निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद उदय प्रताप सिंह व पालिका के अधिकारी, कर्मचारी सहित जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान समस्त वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को सुना व उनसे वार्ता की गई, जिस पर मोहल्लेवासियों द्वारा सड़क, पानी, नाली, लाईट की समस्याओं सहित जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराये जाने की मांग की, मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा समस्त मोहल्लेवासियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को नोट कराते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। वहीं दो दिन पूर्व किये गये निरीक्षण में संबंधित स्वास्थ्य नायक से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
वार्ड नंबर 08 मोहल्ला जुपगुरा में किये गये निरीक्षण के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता पाया गया व खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा पाया गया व अन्य गलियों में भी व्याप्त गंदगी पाई गई, जिस पर अध्यक्ष द्वारा वार्ड में तैनात स्वास्थ नायक को कड़े निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से मोहल्लेवासियों की समस्याओं का समाधान कराने व जियो टेग सहित फोटोग्राफ शाम के 04 बजे तक उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा गया। इसके उपरांत एक गली में कूड़ा डला पाया गया, जिस पर अध्यक्ष द्वारा डोर टू डोर कचरा वाहन भेजे जाने वाली संस्था दीक्षाक से वाहनों को डोर टू डोर भेजने के सख्त निर्देश दिये गये, उन्होंने कहा कि यदि मोहल्लेवासियों द्वारा फिर से शिकायत की जाती है तो इसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होगें।
निरीक्षण के दौरान अनेक मोहल्लेवासियों द्वारा सड़क, नाली सहित पुलिया क्षतिग्रस्त होने की समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने अवर अभियंता खुशबू खान एवं निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार को समस्त सड़कों, नालियों व पुलिया क्षतिग्रस्त सम्बन्धी सभी समस्याओं को नोट करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये। वहीं कई गलियों में सड़क पर पत्थर रखकर अतिक्रमण एवं नालियों पर अतिक्रमण पाया गया, जिसके सम्बन्ध में नजूल लिपिक को निर्देशित किया गया। अध्यक्ष महोदया द्वारा कहा गया कि वार्ड में क्षतिग्रस्त समस्त पुलिया व चैम्बरों की सूची तैयार कर उपलब्ध करायें व इन सभी का स्टीमेट तैयार किया जाये, जिससे कि इन सभी की मरम्मत कराई जा सके।
इसके अलावा मोहल्ले में स्ट्रीट लाईटें खराब पाई गई, जगह-जगह खंबों पर लाईटें नहीं पाई गई, जिस पर अध्यक्ष द्वारा मुख्य स्टोर लिपिक को स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत कराये जाने एवं जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था नहीं है उन सभी स्थानों को चिन्हित करते हुए स्ट्रीट लाईटें लगाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देशित किया गया कर्मचारियों की टीमें बनाकर समस्त वार्ड में खाली पड़े विद्युत पोल व खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों की आख्या से अवगत कराये एवं प्रकाश व्यवस्था तत्काल प्रभाव से दुरूस्त कराये।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्नालाल जैन, वार्ड पार्षद उदयप्रताप सिंह, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार कुमार जैन, अवर अभियंता खुशबू खांन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक / मुख्य स्टोर लिपिक महेन्द्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, डीपीएमदीपक कुमार, धीरेन्द्र गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, दीक्षांक से तरूण कुमार, शैलेन्द्र परिहार, स्वास्थ्य नायक, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं जल सस्थान सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बॉक्स-
वार्ड नंबर 01 व 03 के स्वास्थ्य नायकों से स्पष्टीकरण तलब
अध्यक्ष महोदया द्वारा दिनांक 12.11.2025 को वार्ड नंबर 01 मोहल्ला सिद्दनपुरा व 13.11.2025 को वार्ड नंबर 03 मोहल्ला नेहरू नगर में किये गये निरीक्षण के दौरान मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी, सड़कों पर जल भराव की समस्या एवं खाली प्लाटों पर कूड़े के ढेर, खाली प्लाटों में कचरे को निरीक्षण के दौरान आग लगाना पाया गया, जिस पर अध्यक्ष महोदया द्वारा वार्ड नंबर 01 में तैनात स्वास्थ्य नायक श्री अरविन्द व वार्ड नंबर 03 में तैनात स्वास्थ्य नायक श्री राजपूत का स्पष्टीकरण तलब किया गया।
बॉक्स-
निरीक्षण का असर
वार्ड नंबर 01 मोहल्ला सिद्दनपुरा में किये गये निरीक्षण के दौरान मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा संबंधित प्रभारी सफाई निरीक्षक व स्वास्थ्य नायक को 24 घंटे के अंदर वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये थे, मा० अध्यक्ष महोदया के दिशा निर्देशों के क्रम में प्रभारी सफाई निरीक्षक एवं स्वास्थ्य नायक द्वारा वार्डों में सफाई अभियान चलाते हुए जे०सी०बी० के मध्यम से खाली पड़े प्लाटों पर साफ-सफाई की गई. इसके अलावा नालों, नालियों व वार्ड की अन्य गलियों में भी साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
बॉक्स-
माह नवम्बर के अंत तक समस्त खोदी गई सड़कों की होगी मरम्मत
मोहल्ला जुगपुरा वार्ड नंबर 08 में किये गये निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष महोदया द्वारा पाया गया कि वार्ड में अधिकतर डली हुई सड़कों को जल निगम द्वारा पाईप लाइन के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिस पर मा० अध्यक्ष द्वारा उन्हें तत्काल मौके पर बुलाकर मोहल्लेवासियों की समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को सड़कों की मरम्मत कराये जाने हेतु तैनात किया गया, उन्होंने पालिका अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि इस माह के अंत तक मोहल्ले में क्षतिग्रस्त समस्त सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




