उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

मतदाता पुनरीक्षण व फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपजिलाधिकारी ने दिए समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश,

महरौनी, ललितपुर –
उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई की अध्यक्षता में आज विकास खण्ड महरौनी एवं बार के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम एवं फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन कार्यों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दोनों कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में उपजिलाधिकारी ने सटीक एवं पारदर्शी डेटा दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से प्राप्त हो सकेगा।
अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने, क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी बढ़ाने एवं आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में दोनों विकास खण्डों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button