उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

*सीएम डैशबोर्ड की बैठक में जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले विभागों को सुधार न होने पर दी चेतावनी* *बैठक में अनुपस्थित 5 अधिकारियों का लिया स्पष्टीकरण*

*पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना के आवेदन बड़ी संख्या में लम्बित, अधिकारी को लगायी फटकार*
*अगले तीन दिवसों में शत-प्रतिशत आवेदन अग्रसारित कराने के दिये निर्देश*

ललितपुर। गुरुवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने जनपद के प्रमुख अधिकारियों के साथ मुख्यमन्त्री डैशबोर्ड के अन्तर्गत माह अक्टूबर 2025 में विभिन्न विभागों/योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक की और खराब प्रगति वाले विभागों को फटकार लगाते हुए अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिये।
*समीक्षा के दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के बड़ी संख्या में आवेदन अधिकारी की लापरवाही से विद्यालय स्तर पर लम्बित होने के कारण प्रगति खराब हुई, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को फटकार लगाते हुए आज देर रात तक उन विद्यालयों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराने और उन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की कल शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराकर अग्रसारण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होने पाए, इसके लिए रविवार को भी विद्यालय खोलकर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक लम्बित आवेदनों को शत-प्रतिशत अग्रसारित कराकर अवगत करायें।*
मनरेगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देश दिये कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों जिनमें तालाबों पर अतिक्रमण है, उन्हें सम्बंधित उप जिलाधिकारी के सहयोग से कब्जामुक्त करायें और उनका मनरेगा योजनान्तर्गत सौंदर्यीकरण कराया जाए।
उन्होंने पीएम कृषक बीमा योजना के बीमित किसानों को कम्पनी द्वारा अब तक दी गई क्षतिपूर्ति की समीक्षा की, जिसमें कम्पनी द्वारा अपेक्षित क्षतिपूर्ति भुगतान न होने पर उप कृषि निदेशक को कम्पनी पर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए उन्हें डीएम कार्यालय तलब किया जाए।

*बैठक के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम ग्रामीण, प्र0 मत्स्य अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों के स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये* ।
बैठक में पीडी डीआरडीए दीपक यादव, उपायुक्त मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुॅवर सिंह यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button