*वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को सुनने पहुंची ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन*

आज दिनांक 13.11.2025 को नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा शहर को साफ-सुन्दर-स्वच्छ, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, पानी सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए रोस्टर जारी कर चलाये जा रहे अभियान के तहत दूसरे दिन मोहल्ला नेहरू नगर वार्ड नं०-03 का पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) द्वारा निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पालिका के अधिकारी, कर्मचारी सहित जल निगम व जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा निरीक्षण के दौरान समस्त वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को सुना व उनसे वार्ता की गई, जिस पर मोहल्लेवासियों द्वारा सड़क, पानी, नाली, लाईट की समस्याओं सहित जल निगम द्वारा खोदी गई सडकों की मरम्मत कराये जाने की मांग की, मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा समस्त मोहल्लेवासियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को नोट कराते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 03 मोहल्ला नेहरू नगर में अधिकतर समस्या सड़कों पर बांधे जा रहे जानवरों एवं गोबर आदि को नालियों, खाली प्लाटों सहित अन्य स्थलों पर फेंकने की सामने आई. जिस पर अध्यक्ष महोदया द्वारा पशु पालको को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने पालतू जानवरों को सड़कों पर न बांधे और न ही गोबर आदि को नालियों व खाली प्लाटों में फेंके, उन्होंने कहा कि इस बार सभी को निर्देशित किया जा रहा है, यदि इसके बाद पुनः औचक निरीक्षण के दौरान जानवर सड़कों पर बंधे पाये जाते है तो समस्त जानवरों को दैलवारा स्थित कान्हा गौवंश आश्रय स्थल में संरक्षित करते हुए पशु पालकों के विरूद्ध नोटिस जारी व जुर्माना वसूली की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इसके उपरांत मोहल्लेवासियों द्वारा साफ-सफाई की समस्या व नालियों आदि में फैली गंदगी से मा० अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर अध्यक्ष महोदया द्वारा संबंधित सफाई निरीक्षक व स्वास्थ्य नायक को फटकार लगाते हुए समस्त वार्ड में नियमित रूप से साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं डोर टू डोर कचरा वाहन भेजने के निर्देश दिये गये। उन्होंने मोहल्लेवासियों से अपील की कि आप अपना-अपना कचरा डस्टबिन में ही डाले, नालियों, सड़कों व खाली प्लाटों में कचरा न फेंके, पालिका के डोर टू डोर वाहन में ही कचरा डाले, इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य नायक मोहल्ले में सफाई नहीं करते है या कचरा वाहन आपके घर नहीं आता है तो तत्काल इसकी सूचना हमारे संपर्क नंबर या कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायें, आपकी समस्या का तत्काल समाधान कराते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
वहीं निरीक्षण के दौरान अनेक मोहल्लेवासियों द्वारा सड़क, नाली सहित पुलिया क्षतिग्रस्त होने की समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने अवर अभियंता खुशबू खान एवं निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार को समस्त सड़कों, नालियों व पुलिया क्षतिग्रस्त सम्बन्धी सभी समस्याओं को नोट करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये। वहीं कई गलियों में सड़क पर पत्थर रखकर अतिक्रमण एवं नालियों पर अतिक्रमण पाया गया, जिसके सम्बन्ध में नजूल लिपिक को निर्देशित किया गया।
वार्ड में कूड़े का उठान खुली वाहनों से पाये जाने पर अध्यक्ष महोदया द्वारा संबंधित सफाई निरीक्षक एवं स्वास्थ्य नायक को फटकार लगाई गई, उन्होंने कहा कि आगे से खुले वाहनों में कूड़े का उठान न हो, सभी कूड़ा गाडियों को ढक कर ही कचरे का उठान कराया जाये।
इसके अलावा अनेक स्थानों पर स्ट्रीट लाईटें खराब पाई गई, तो कई जगह खंबों पर लाईटे नहीं मिली, जिस पर अध्यक्ष द्वारा मुख्य स्टोर लिपिक को स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत कराये जाने एवं जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था नहीं है उन सभी स्थानों को चिन्हित करते हुए स्ट्रीट लाईटें लगाये जाने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, अवर अभियंता खुशबू खांन, राफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक / मुख्य स्टोर लिपिक महेन्द्र सिंह यावत, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, सीपीएम दीपक कुमार, धीरेन्द्र, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, दीक्षांक से तरूण कुमार, शैलेन्द्र परिहार, स्वास्थ्य नायक, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं जल संस्थान सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




