ओबीसी महासभा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

महरौनी, ललितपुर।
ओबीसी महासभा जिला इकाई ललितपुर द्वारा बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं तथा संगठन से जुड़ी शिकायतों को प्रमुखता से उठाया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि जामनी बांध से निकलने वाली नहर, जिसका पानी बानपुर तक पहुंचता है, उसे समय पर नहीं खोला गया, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सिंचाई व्यवस्था बाधित होने से फसलों पर संकट मंडरा रहा है। महासभा ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
इसी के साथ ओबीसी महासभा ने एक अन्य बिंदु पर ललितपुर के एक पत्रकार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ललितपुर के एक पत्रकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक आदि पर ओबीसी महासभा एवं उसके पदाधिकारियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणियाँ कर रहे हैं। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को “भूमाफिया, खनन माफिया और राजनीति में अपना उल्लू सीधा करने वाले” जैसी आपत्तिजनक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसके लिए ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर ज्ञापन दिया। ओबीसी महासभा ने ओर भी विभिन्न प्रकार की मांगे की जिसके लिए उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देते समय ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रामनिवास लोधी, भजन सिंह, अंकित सिंह, कप्तान सिंह, प्रेमनारायण, लाखन सिंह, उमेशराम, सतीश कुमार, जगतराम के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




