नशे के खिलाफ कुआंघोसी ग्राम पंचायत का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार,

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी तहसील की ग्राम पंचायत कुआंघोसी में आज बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश तिवारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नशामुक्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नशा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कड़े निर्णय लिए गए, जिनमें नियम उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड के साथ सामाजिक बहिष्कार का प्रावधान रखा गया है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांव में अवैध शराब या गांजा की बिक्री करने वाले किसी भी व्यक्ति पर ₹51,000 का अर्थदंड लगाया जाएगा तथा समाज से बहिष्कार किया जाएगा।सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने या खिलाने वाले व्यक्तियों पर ₹21,000 का दंड और सामाजिक बहिष्कार लागू किया जाएगा। नशे की हालत में गाली-गलौज या अशांति फैलाने वालों पर ₹11,000 का जुर्माना व समाज से बहिष्कार किया जाएगा।
ग्राम पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं उस व्यक्ति की होगी।
ग्रामवासियों ने इस सामूहिक निर्णय को गांव को नशामुक्त और शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। पंचायत ने ग्रामीणों से इन नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
इस मौके पर ग्राम पंचायत कुआंघोषी के ग्राम प्रधान सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




