उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

 *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*  *मंत्र उच्चारण व निकाह पड़ने के साथ दाम्पत्य सूत्र में बंधे 332 जोड़े, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगणों सहित सैकड़ों जनपदवासियों ने दिया आशीर्वाद*

 *प्रत्येक जोड़े को 1 लाख रुपए का आर्थिक लाभ देकर सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाए*

ललितपुर। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के अंतर्गत बुधवार को जनपद को प्राप्त 330 लक्ष्य के सापेक्ष आज जनपद के गिन्नौट बाग में 332 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें मा0 राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, मा0 सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट पुनीत सिंह परिहार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सौनाली जैन, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सहित अन्य अधिकारीगणों ने भगवार श्री गणेश जी का पूजन कर वर-बधु को सुखद दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद दिया।
जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसके लिए पूर्व से ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं, व्यवस्थाओं के लिए पंचायती राज विभाग, नगर पालिका, पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया और आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया, साथ ही बायोमेट्रिक मशीन व फेस रीडर के माध्यम से जोड़ों का सत्यापन कराया गया। आयोजन में पूरे विधिविधान से धार्मिक रीतिरिवाजों के साथ नवयुगलों का विवाह और निकाह सम्पन्न कराया गया और योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े को 01 लाख रुपए की धनराशि का लाभ दिया गया, जिसमें से 60 हजार रुपए कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया, 25 हजार के उपहार, गृहस्थी का सामान व कपडे आदि पर व्यय हुए तथा शेष 15 हजार से आयोजन व भोजन आदि पर व्यय किये गए।
*कार्यक्रम में 332 नवयुगलों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिनमें नगर पालिका के 80, नगर पंचायत पाली के 04, नगर पंचायत महरौनी के 02, नगर पंचायत तालबेहट के 05, विकासखण्ड जखौरा के 57, विकासखण्ड महरौनी के 30, मड़ावरा के 34, तालबेहट के 44, बार के 44 और बिरधा के 32 जोड़े शामिल हैं।*
कार्यक्रम में आर्शीवाद देते हुए मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि आज जनपद ललितपुर की पावन भूमि पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, सभी जोड़े अपने परिवारजनों की सेवा करें, उनके साथ मधुर व्यवहार करें और सुखमय जीवन व्यतीत करें।
मा0 सदर विधायक ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आज यहां बिना किसी भेदभाव के सभी समुदाय के जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ है, सबका साथ-सबका विकास ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के सपने साकार कर रही है, वर्तमान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनता के कल्याण के लिए जो भी कार्य कराये जा रहे हैं, वे सराहनीय है, जिनका लाभ आज प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सीधे मिल रहा है।
मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि आज बहुत खुशी का मौका है कि एक ही स्थान पर हर समुदाय के जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हो रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी नवयुगलों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आगे भी इसी प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छूटे हुए पात्र जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन के बारे में आमजन को जानकारी दी और लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा रमेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए दीपक कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी कुॅवर सिंह यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button