जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

पावागिरि के तीन दिवसीय वार्षिक मेला का हुआ भव्य समापन धर्मायतनों और धर्मानुरागियों की सुरक्षा में समाज संगठित रहे – मुनि सुव्रत सागर तालबेहट में हुआ मुनि संयम सागर महाराज का ससंघ  भव्य आगमन

तालबेहट(ललितपुर) वीर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में तीन दिवसीय वार्षिक मेला के समापन पर बुंदेली संत मुनि सुव्रत सागर महाराज के मंगलमय सानिध्य एवं बाल ब्रह्मचारी संजय भैया मुरैना के निर्देशन में सुबह चमत्कारी बाबा मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी का अभिषेक शांतिधारा की  गयी। मुनि सुव्रत सागर महाराज ने कहा भगवान अनंत गुणों से सुशोभित होते हैं उनके लिये छत्र चंवर और भामण्डल आदि अष्ट प्रातिहार्य से सुसज्जित वेदी और भव्य मंदिर होना चाहिए। सभी को अपने जीवन में भव्य मंदिर निर्माण का भाव, देव पूजा, गुरु उपासना, संयम तप त्याग दान और स्वाध्याय करना चाहिए। मुनि श्री ने कहा धर्मायतनों और धर्मानुरागियों की रक्षा के लिये समाज को संगठित रहना चाहिए। सर्वविघ्नहरण पारसनाथ विधान के उपरांत अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन सहित क्षेत्र प्रबंध समिति ने आगन्तुक विद्वानों का सम्मान के साथ मेला समारोह का समापन किया। देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे धर्माबिलंबियों ने मेला में पहुँचकर पुण्यार्जन किया एवं भारी संख्या में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय मेला का लुत्फ़ उठाया। मुनि संयम सागर महाराज का वार्षिक मेला से सोमवार को सुबह पद विहार हुआ तो श्रद्धालुओं ने पावागिरि पहुंचकर तालबेहट के लिए आगुवानी की। भारी संख्या में धर्माबलंबी टेकरी राजमार्ग पहुंचे सत्य अहिंसा के जयघोष के साथ मुनि श्री का मंगल प्रवेश कराया। भक्तों ने अपने द्वार को रंगोली से सजाकर पाद पृच्छालन किया एवं मंगल आरती उतारी। मुनि श्री ने वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन किये। इस मौक़े पर महेंद्र जैन, श्रेयांश कुमार, सुशील मोदी, प्रदीप एड, पुष्पेंद्र जैन, प्रवीन कुमार, विकास भंडारी, कपिल मोदी, हितेंद्र पवैया, विकास पवा, रोहित जैन, सौरभ जैन, राजीव कुमार, आदेश जैन, विनय कुमार, मनीष जैन, अरविन्द, अर्पण, अभिनव, पारस, सरल, वैभव आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में विशाल जैन पवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button