उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराशिक्षक संगठनशिक्षण संस्थानशिक्षा

समेकित शिक्षा के अन्तर्गत को_ लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मड़ावरा : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह के निर्देशन में दिव्यांग बच्चों के विद्यालय पूर्व शिक्षा को ध्यान में रखते हुए समेकित शिक्षा के अन्तर्गत तीन दिवसीय को _लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, इस प्रशिक्षण में दिव्यांगता के प्रकार, दिव्यांगता के कारण, और बचाव के साथ साथ को _लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग एवं खेलकूद के माध्यम से शिक्षा देने के सुझाव प्रशिक्षण देने के दौरान दिए गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बदलाव के परिणाम स्वरूप को _लोकेटेड आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इससे दिव्यांग बच्चों की समय से स्क्रीनिंग और दिव्यांगता की पहचान हो सकेगी, वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी मड़ावरा देवेंद्र निरंजन ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दिव्यांग बच्चों की पहचान करने में सुगमता होगी और दिव्यांग बच्चों का शीघ्र हस्तक्षेप किया जा सकता है। ट्रेनिंग में संदर्भदता के रूप में प्रतीक दीक्षित, हरिओम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।उक्त प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रानी पालीवाल और समस्त कार्यकत्री एवं समस्त बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहा।


पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button