हर बूथ को मजबूत करने को तटस्थ रहें पदाधिकारी : हरिश्चंद्र रावत भाजपा महरौनी विधानसभा का मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न

महरौनी, ललितपुर –
भारतीय जनता पार्टी महरौनी विधानसभा की गहन मतदाता पुनरीक्षण/शुद्धिकरण (SIR) अभियान कार्यशाला नगर के बड़ौनिया मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पं. हरिश्चंद्र रावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उपस्थित रहे।
राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण से संबंधित दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पं. हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि “भाजपा केवल चुनावी संगठन नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का परिवार है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करे, क्योंकि संगठन की मजबूती बूथ से शुरू होती है। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल जयंती पर आयोजित पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और संगठन की भावना को सशक्त करेगी।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित ने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने मंडलों व शक्ति केंद्रों में बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, कार्यक्रम संयोजक हरिराम निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश लोधी, पं. प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, विधानसभा संयोजक अरविंद कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ौनिया, सह संयोजक अरुण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, आशीष रावत, जिला सह मीडिया प्रभारी ध्रुव राजा, मण्डल अध्यक्ष महरौनी आशीष त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बुंदेला, रामस्वरूप निरंजन, दीपेन्द्र सिंह, ब्रजेश राजपूत, मुकेश पाल, रामगोपाल विश्वकर्मा, शिवा तोमर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह बुंदेला रजऊ राजा, रघुवीर शरण तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, मण्डल महामंत्री पीयूष शुक्ला, अरुण तिवारी मोगान सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षगण, अभियान संयोजक/सह संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, बूथ प्रवासी तथा मातृशक्ति उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




