उत्तर प्रदेशउपजिलाधिकारी महरौनीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

छायन बस स्टैंड से मां अंजनी माता मंदिर एवं कुम्हेड़ी बस स्टैंड से मां अंजनी ग्राउंड तक सड़क निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व पीडब्ल्यूडी से लगाई गुहार, मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं दर्शन करने,

महरौनी, ललितपुर –
ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी के प्रधान एवं मां अंजनी ट्रस्ट द्वारा जिलाधिकारी ललितपुर एवं लोक निर्माण विभाग को एक प्रार्थना पत्र सौंप कर छायन बस स्टैंड से मां अंजनी माता मंदिर तक एवं कुम्हेड़ी बस स्टैंड से मां अंजनी ग्राउंड तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुम्हेड़ी गांव में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन मां अंजनी मंदिर पर प्रतिवर्ष अप्रैल (चैत्र मास) में 15 दिवसीय विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें 15 से 20 लाख श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन हेतु आते हैं। मगर मंदिर तक जाने वाली सड़क विगत वर्षों से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और उसकी चौड़ाई भी बहुत कम है, जिससे श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2024 में भी जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी महरौनी एवं लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
उन्होंने मांग की है कि कुम्हेड़ी बस स्टैंड से मां अंजनी ग्राउड तक लगभग 1200 मीटर एवं छायन तिगड्डा से मां अजीन मंदिर परिसर तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण शीघ्र कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button