उत्तर प्रदेशकृषि विभागटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थान

कृषकों को प्रशिक्षण के साथ दिया गया मसूर का प्रदर्शन

ललितपुर : बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, ललितपुर द्वारा विकासखंड महरौनी के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत वरिष्ठ वैज्ञानिक और केंद्राध्यक्ष डॉo मुकेश चंद के नेतृत्व में वर्ष 2025-26 में आदर्श दलहन ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम सादुमल में मसूर की वैज्ञानिक खेती विषय पर प्रशिक्षण के साथ ही साथ 100 कृषकों को मसूर (प्रजाति एल 47 27) का प्रजनक बीज प्रदर्शन हेतु निशुल्क दिया गया। आदर्श दलहन ग्राम योजना के नोडल अधिकारी डॉo दिनेश तिवारी ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार चयनित ग्राम सादुमल में मृदा और जलवायु अनुकूल रबी में दलहन फसल मसूर की उपयुक्त नई प्रजाति एल 47 27 का क्षेत्रफल, उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना है। योजना के माध्यम से खेती की लागत को कम करते हुए कम कृषि निवेश के प्रयोग से रबी में दलहन विशेष रूप से मसूर में आत्मनिर्भरता लाना है। ग्रामीण युवाओं को जोड़कर मसूर प्रजाति एल 4727 की प्रजनक बीज से उत्पादित आधारीय बीज को नियमानुसार आगामी सीजन में नजदीकी ग्राम के दूसरे कृषकों को सस्ता और बीज उपलब्ध कराना है। डॉo तिवारी ने लाभान्वित कृषकों को बताया कि मसूर की प्रजाति एल 4727 वर्ष 2018 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल जोन के लिए समय से बुवाई के लिए विकसित की गई है। इसकी अवधि 119 से 122 दिन है। विल्ट बीमारी के प्रति मध्यम अवरोधी है। अनुकूल परिस्थिति में 15 कुंटल से अधिक उत्पादन किया जा सकता है। बुवाई का यही उपयुक्त समय है। डॉo तिवारी ने खेत की तैयारी, बुवाई की विधि, पोषक तत्वों का प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, कीट और बीमारी के प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केन्द्र सरकार ने रबी की अन्य दलहन की अपेक्षा मसूर का रु 7000 प्रति कुंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। ग्राम के सभी कृषकों रबी में दलहन विशेष रूप से मसूर की खेती करने और कृषि विज्ञान केन्द्र, ललितपुर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, ललितपुर के डॉo अनुज कुमार गौतम, विषय वस्तु विशेषज्ञ- पशुपालन ने पशुओं की की अच्छी प्रबंधन से गुणवत्तायुक्त खाद उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री मयंक पांडेय, श्री रामप्रसाद, श्री भूपेंद्र सहित सहित सभी 100 लाभान्वित प्रगतिशील कृषक और कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया गया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button