उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

खेल सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग है : मनोज कुमार तिवारी

ललितपुर। तेरई फाटक स्थित वीणा वादिनी बालिका इंटर कॉलेज में मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप तिवारी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय तेरईफाटक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए वॉलीबॉल, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद, जबकि महिला वर्ग के लिए कबड्डी, 100 मीटर दौड़ एवं बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। युवाओं और युवतियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ सभी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री छोटेलाल, प्रबंधक, के.के. वर्ल्ड स्कूल, ललितपुर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग हैं और इनके माध्यम से जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सहयोग की भावना का निर्माण होता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। बैडमिंटन में पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद में आदित्य यादव प्रथम रहे तथा 100 मीटर दौड़ में कृष्ण कुशवाहा ने बाजी मारी। अन्य प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों, छात्राओं और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल उल्लास और ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश राजपूत ने किया कार्यक्रम में रमा तिवारी, सुभद्रा परिहार, अर्चना राजा, श्रेया तिवारी,रामजीवन, महेंद्र सिंह परिहार, राजा जी,रिषव कौशिक समेत अनेक लोग उपस्थित रहे

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button