दिगम्बर साधुओं की साधना और तप उत्कृष्ठ -आचार्य निर्भय सागर प्रथम निर्यापक श्रमण मुनि शिवदत्त सागर महाराज को आचार्य श्री ने किया संस्कारित

ललितपुर। नगर के मउठाना स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर में वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज के सानिध्य में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण समारोह प्रभावना पूर्वक मनाया गया। इस दौरान आचार्य श्री ने संघस्थ मुनि शिवदत्त सागर महाराज को निर्यापक श्रमण मुनि के संस्कार किए और आर्शीवाद प्रदान किया।
आज प्रातःकाल पार्श्वनाथ नया मंदिर में आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज के सानिध्य में मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान के सम्मुख शान्तिधारा का पुर्याजन श्रावकों ने किया। इसके उपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा दीपप्रज्जवलन किया गया। शान्तिसागर जूनियर हाईस्कूल की वालिकाओं ने भक्तिनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति की। इस मौके पर आचार्य श्री ने दिगम्बर साधुओं की चर्चा को उत्कृष्ठ बताते हुए कहा आचार्य श्री विद्या सागर महाराज तप और त्याग की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने सर्वाधिक श्रावकों को धर्म से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया और उत्कृष्ठ चर्या धारण कर समाधिस्थ हुए। आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने संघ के संचालन एवं स्वाध्याय साधना को सुनिश्चित करने के उददेश्य से अपने संघस्थ ज्येष्ठ श्रमण मुनि शिवदत्त सागर महाराज को निर्यापक श्रमण मुनि के संस्कार किए। संघस्थ मुनि शिवदत्त सागर महाराज, मुनि सुदत्त सागर महाराज, मुनि मूदत्त सागर महाराज, मुनि पदमदत्त सागर महाराज, मुनि गुरूदत्त सागर महाराज, मुनि मेघदत्त सागर महाराज, मुनि वृषभ दत्त सागर महाराज, क्षुल्लक चन्ददत्त सागर महाराज एवं श्रीदत्तसागर महाराजने आचार्य श्री का पादप्रक्षालन कर आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके पूर्व आचार्य श्री की संगीतमय पूजन का पुर्याजन पूर्णमति महिला मण्डल, चन्द्रप्रभु महिला मण्डल, सुधा सिन्धू सम्भाग, नंदा सुनंदा महिला मण्डल, साधु वैयावृत्ति महिला मण्डल, विद्या आदर्श श्राविका मण्डल, जिनवाणी सुरक्षा महिला मण्डल ने किया। सतोदय तीर्थ अध्यक्ष सतीश जैन बजाज, महामंत्री मनोजजैन बबीना ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर सेरोन जी में प्रवास हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल जैन दैलवारा द्वारा किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत खजुरिया, सौरभ सीए, संजीव जैन लकी. मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, मनीष जैन, आनंद जैन भावनगर, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, अखिलेश गदयाना, सतीश नजा, मनोज जैन जडीबूटी, विमल जैन पारौल, चंचल पहलवान, अमित सराफ के अतिरिक्त अनीता मोदी, कल्पना जैन, अमृता जैन प्रधानाचार्या आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




