● सबसे तेज दौडी दिव्यांशी,तपस्या ने लगाई लम्बी छलांग ● परिषदीय विद्यालयों में संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं हो रही आयोजित

(ललितपुर) जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के आदेशानुसार एवं खंड शिक्षाधिकारी महोदय के निर्देशन में संकुल स्तरीय मिनी बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केन्द्र सिमरधा पाली में पाली स्थित स्टेडियम में खेल विषय के अनुदेशक राजकुमार चौरसिया एवं महेन्द्र राय एवं पुष्पेन्द्र सिंह के निर्देशन में किया गया ।कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों एवं शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने परेड के साथ-साथ सलामी दी।प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई।जिनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट के बालक एवं बालिकाएं कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रहे।खो-खो में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरधा के बच्चे विजयी हुए।
जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंट के अभिषेक एवं दो सौ
मीटर दौड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछलापुर के छात्र पंकज एवं 400 मीटर दौड में विपिन सिंह ने प्रथम स्थान पर रहे।जूनियर स्तर बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंट की अंजली एवं दो सौ,चारसौ मीटर दौड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरधा की दिव्यांशी प्रथम स्थान पर रहीं।जूनियर स्तर लंबी कूद बालिका वर्ग पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंट की तपस्या एवं बालक वर्ग दो सौ,चार सौ मीटर दौड में कपिल प्रथम रहे।उच्च प्राथमिक स्तरीय डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरधा के दिनेश एवं गोला फेंक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंट के अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे ।प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में इंग्लिशमीडियम प्राथमिक विद्यालय पाली के अथर्व प्रथम सौ एवं दो मीटर दौड में अनीस इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पाली के बच्चों ने प्रथम स्थान पर रहे।प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता पचास एवं सौ मीटर दौड में अमृता रजौरा एवं 200 मीटर में दौड में इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पाली की तनु विजयी रहीं।कार्यक्रम का संचालन संकुल प्रभारी ममता कबीरपंथीफ ने किया।इस दौरान संदीप नामदेव ,जगदीश चौरसिया ,
शीलचन्द्र जैन, विनय ताम्रकार ,अभिषेक खरे
,बाबूलाल, मो० शाहिद ,वंदना शर्मा ,संजीव पटेल ,रितु गुप्ता , प्रियंका ,गीता राठौर ,अमित साहू ,सुनील कुमार ,उमेश कुमार ,विन्द्रेश कुमार,प्रीति ताम्रकार,शुभम् जैन,राजीव रावत मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




