मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण, पारदर्शिता और समयबद्धता पर दिया जोर

महरौनी, ललितपुर –
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी महरौनी श्री रजनीश बाजपेई की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील सभागार महरौनी में विधानसभा क्षेत्र 227 महरौनी अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) अभियान के तहत सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों को मतदाता सूची सत्यापन कार्य की प्रक्रिया, निर्धारित समयसीमा तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो सके और किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से विलोपित न हो।
एसडीएम बाजपेई ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सटीक मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। अतः सभी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों का विवरण सत्यापित करें तथा पात्र नवयुवकों के नाम जोड़ने का विशेष ध्यान रखें। प्रशिक्षण पश्चात समस्त बीएलओ के साथ उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई ने युवा मतदाताओं को जागरूक भी किया!
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित कर्मचारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




