टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डनगरपालिका ललितपुरललितपुरसमाजवादी पार्टी

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगा शहर का विकास – नीलम चौबे सपा नपाध्यक्ष प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे का चला तूफानी जनसंपर्क

ललितपुर। समाजवादी पार्टी की नपाध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती नीलम आशीष चौबे का जनसंपर्क अभियान दिन-प्रतिदिन रफ्तार पकड़ता जा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और साथ ही शहरवासियों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जहां उन्होंने कहा कि ललितपुर शहर का स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास किया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान लोगों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में उनके प्रति खासा उत्साह देखा गया। नीलम चौबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह विकल्प है जो जनता की तकलीफों को समझती है और विकास की बात करती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर नगर की बदहाल सड़कों, पेयजल संकट और स्वच्छता की खराब स्थिति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठे वादों से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है।वार्ड-वार्ड में मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से सपा कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सपा के स्थानीय नेताओं का कहना है

कि इस बार नगर पालिका में साइकिल की लहर पूरे जोश पर है। इस दौरान हरीबाबू शर्मा, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रामप्रताप सिंह, पंकज हुडैत, शशिकांत दीक्षित, शत्रुघ्न यादव, प्रमोद बबेले, अभय चौबे, कुलदीप पाठक, अभिषेक मिश्रा, राममूर्ति तिवारी, मुकेश रजक, अजय तोमर, गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह यादव जिजयावन, अरशद मंसूरी, भजनलाल कुशवाहा, बलवंत सिंह राजपूत, राकेश रजक, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, ह्रदेश मुखिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, विधाकांत मालवीय, रविकांत दीक्षित, राजेश झा, सोनू शुक्ला सहित अनेक इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button