*सपा प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे के नामांकन में सपा कांग्रेस, सहित विप्रजनों में दिखा उत्साह*

ललितपुर : सपा प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे के नामांकन में सपा कांग्रेस, सहित विप्रजनों में दिखा उत्साह
उत्साही कार्यकताओं ने लगाए जोरदार नारे, हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
ललितपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नीलम आशीष चौबे ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए नामांकन किया है। सुबह 10 बजे सपा प्रत्याशी के घर से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए हजारों की तादाद में सपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी जुटना शुरू हो गये। जहां से विशाल रूप से नामांकन जुलूस निकला। शहर की सड़कों पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं विप्रजन शामिल हुए। सभी ने सपा प्रत्याशी श्रीमती नीलम आशीष चौबे को जीत का आशीर्वाद दिया। शहर की सड़कें कार्यकताओं से पटी रहीं। उत्साह पूर्वक नारेबाजी की गई। नवीन तहसील पहुंचने पर वहां तैनात एसडीएम सदर, एडीएम, सीओ सिटी ने केवल चार लोगों को नामांकन कक्ष तक केवल चार लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, प्रत्याशी श्रीमती नीलम आशीष चौबे, विधा मालवीय सहित एक अन्य महिला प्रस्तावक शामिल हुयीं। वहीं बाहर कार्यकताओं का उत्साह देखते ही बनता था। नामांकन पत्र जुलूस में सपा कांग्रेस सहित कई दलों के नेतागणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वैसे देखा जाए तो इस उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
जब से कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को समर्थन देने की घोषणा की है, तभी से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है। सकतीज हैं। वहीं बसपा ने अभी तक किसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। इससे मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं। फिलहाल भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवंत सिंह राजपूत, नेहा तिवारी,, राकेश रजक, शत्रुघ्न यादव, विक्की किलेदार, अभय चौबे, अभि जैन खजुरिया, हरिसिंह यादव, मोंटी शुक्ला, पुनीत देवलिया, राजेश यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, आधार सिंह, रवि मिश्रा, सहित अनेक सपा कांग्रेस के नेता मौजूद रहे,
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690