*ललितपुर नगर पालिका के पार्षदगणों के साथ मा0 मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया*

ललितपुर : सुपर मार्केट स्थित आईसीसीसी कमाण्ड सेन्टर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता व उप जिलाधिकारी सदर/प्रशासक मनीष कुमार एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सशक्त-समृद्ध-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश /2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान के अंतर्गत नगर पालिका के सम्मानीय पार्षदगणों के साथ मा0 मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद के दौरान विजन डाॅक्यूमेंट 2047 जनभागीदारी निर्माण के तहत आप अपने विचार और संकल्प साझा करने के लिए क्यूआर कोर्ड स्कैन कर जनप्रतिनिधि, व्यापारिक संगठन, बुद्धिजीवी, आम जनता से परामर्श, प्रत्येक परिवार के सुझाव देने का आग्रह, हर परिवार सीधे सरकार तक अपने सुझाव दे सकता है, चयनित सुझावों को जनपद/प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संवाद के दौरान अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने की पहल की गई है, जिस हेतु विकसित उत्तर प्रदेश /2047 समृद्धि का शताब्दी वर्ष महाअभियान का आरम्भ किया जा गया है। इस अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से प्रदेश के विकास हेतु एक विजन डाॅक्यूमेंट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन के अंतर्गत समग्र विकास जैसे हर नागरिक को घर, आर्थिक नेतृत्व जैसे उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बढ़त, सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे परम्परा और आधुनिक संस्कृति है।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्रीमति मोहिनी विवेक दरौनिया, पार्षद जगदीश यादव, पार्षद मुस्तफा खां, पार्षद गिरीश पाठक सोनू, पार्षद रमेश कुमार गांधी, पार्षद रामकिंकर पटैरिया, पार्षद कुन्दन पाल, पार्षद सोन सिंह, पार्षद उदय प्रताप सिंह, पार्षद जानकी, पार्षद जितेन्द्र राठौर, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, पार्षद प्रतिनिधि अमित नायक, पार्षद प्रतिनिधि विवेक दरौनिया, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, अवर अभियंता खुशबू खांन, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, कार्यक्रम अधिकारी (डीपीएम) दीपक कुमार, दीक्षांक से तरूण, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित अन्य कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690