उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरस्वच्छता अभियान

“स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के अंतर्गत ग्राम रजवारा में हुआ सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता शपथ व वृक्षारोपण

ललितपुर, 25 सितम्बर 2025।
उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत जनपद ललितपुर के विकास खंड बिरधा स्थित ग्राम रजवारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए “एक साथ, एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान” के आह्वान के अनुपालन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः से ही ग्रामीणों का उत्साहपूर्ण जमावड़ा रहा। गाँव के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ, युवक-युवतियाँ एवं स्कूली बच्चे सभी श्रमदान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। सामूहिक प्रयासों से तालाब के घाट, श्री राम जानकी मंदिर परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। श्रमदान के दौरान ग्रामीणों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल आयोजन तक ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में भी स्वच्छता को आदत बनाएंगे।

विशेष अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने स्वच्छता की शपथ ली, जिसमें सभी ने यह वचन दिया कि वे स्वयं स्वच्छ रहेंगे, अपने परिवार को स्वच्छ रखेंगे और अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएंगे। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया बल्कि गाँव को हरियाली से आच्छादित करने की दिशा में भी सार्थक पहल हुई।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुंवर सिंह यादव, जिला कंसल्टेंट, खंड प्रेरक – स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्राम प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान में भाग लेकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।

माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि –
“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह आंदोलन आज जनांदोलन का रूप ले चुका है। गाँव-गाँव में हो रहे श्रमदान और वृक्षारोपण से स्वच्छ और स्वस्थ समाज की नींव मजबूत होगी।”

ग्रामवासियों ने इस आयोजन को अपने गाँव की पहचान से जोड़ते हुए कहा कि वे निरंतर इस प्रकार की गतिविधियाँ करते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button